ललितपुर। ललितपुर महोत्सव में रविवार को 18 वें दिन दिल्ली से आई आर्केस्ट्रा पार्टी द्वारा शानदार प्रस्तुतियां पेश की गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देेखने के लिए लोगों की भारी भीड़ देर रात तक ठहरी रही।
तुवन मंदिर प्रांगण में रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, महिला व पुरुष पार्षदों ने दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक मंच पर दिल्ली से आई आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों की भीड़ का खूब मनोरंजन किया। जीटीवी में प्रस्तुति देने वाली अलतमश खान ने सुनो ना संगेमरमर की ए मीनारें..., पर्दा है पर्दा..., सावन आया है..., खई के पान बनारस वाला..., सावन में आग लग गई आग... गाने गाकर लोगों को मंच के पास ठहरने को मजबूर कर दिया। वहीं, गायिका नम्रता श्रीवास्तव ने प्यार करने वाले शान से जीते हैं..., पायो जी मैंने रामरतन धन पायो..., पिया तू अब तो आजा..., ऐसी दीवानगी देखी नहीं..., एवं तरुण कुमार ने छुपना भी नहीं आता..., भीगे होंठ तेरे..., हाल क्या है दिलों का न पूछो न पूछो सनम..., आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर लोगों का खूब मनोरंजन कर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। बीच- बीच में मंच का संचालन कर रहे अधिवक्ता दिनेश गोस्वामी ने पूर्व से अब तक के सभी कार्यक्रमों की झलकियों से अवगत कराया। इस मौके पर नगर पालिका की ओर से मंच पर मौजूद सभी महिला व पुरुष पार्षदों को सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता के लिए नगरवासियों का आभार जताया।
इस दौरान पार्षदगण अनुराग अन्नू चौबे, अनुराग जैन शैलू, अशोक तिवारी गुड्डू, अशोक पंथ, जगदीश यादव, महेंद्र कुमार सिंघई, रामसखी कुशवाहा, कृष्णकुमार पंथ, मु.शरीफ कुरैशी, कमल सिंह यादव, रजनी रजक, विवेक दरौनिया, पार्वती रजक, सायस्ताबानो, अफजुल रहमान, मुस्तफा खां, रामसेवक प्रजापति, पंकज जैन, इदरीश राईन, सुरेंद्र सिंह भैया यादव, पुष्पारानी कुशवाहा, तबस्सुम, ममता तिवारी, आशाराम कुशवाहा, सहाराबानो, धर्मेंद्र कुमार उर्फ रुपेश, भवानी सिंह यादव, रागिनी उर्फ ऋतु, डा.रजनीश समैया, सलीम मंसूरी, प्रदीप शर्मा, गिरधारी यादव, महेंद्र शाह, स्वप्निल जैन आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश गोस्वामी ने किया।
डांस कर दर्शकों का मनमोहा
ललितपुर। ललितपुर महोत्सव में जहां बाहरी जनपदों से आए कलाकारों का जलवा दिख रहा है, वहीं स्थानीय कलाकार भी सराहनीय प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोर रहे हैं। शहर के देवेंद्र राय एंड ग्रुप द्वारा विभिन्न गीतों पर कैसेट डांस प्रस्तुत किया। ग्रुप की श्वेता राजा व सानिया द्वारा म़ुकुट सिर मोर का.., सानिया व श्वेता राजा ने नंद का लाला बिगड़ गया..., शिवा ने देश रंगीला रंगीला..., मुकेश कुमार ने मुखड़ा चांद का टुकड़ा... व सलामे इश्क मेरी जा थोड़ा कबूल कर लो.. एवं आयुषी ने आजा नच ले नल ले...पर डांस कर अपनी सराहनीय प्रस्तुती देकर मंच पर खूब तालियां बटोरी। अन्य कलाकारों में देवेंद्र राय, सोहित जैन बजाज, विशाल जैन, बसंत जैन, पारस श्रीवास द्वारा स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक, सच्ची शिक्षा का मंचन ललितपुर महोत्सव में किया गया। कलाकारों ने अपने मंचन से पांडाल में मौजूद दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।