फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई

Thu, 08 Sep 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
metting, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट जिला परिषद समिति की बैठक में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

 जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आरपी.वर्मा के निर्देशन में नेहरू महाविद्यालय सभागार में प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल की अध्यक्षता एवं जिला स्काउट कमिश्नर डा. ओमप्रकाश शास्त्री के संयोजन में हुई बैठक का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं स्काउट प्रार्थना के साथ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नैतिक व चारित्रिक मूल्यों की स्थापना व व्यक्तित्व का विकास करने के लिए स्काउट गाइड की स्थापना की गई है। इससे जुड़े शिक्षक एवं विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएं। 

बैठक में स्काउट गाइड के पूरे साल के कार्यक्रम तय किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आरपी.वर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड इकाई का जनपद के सभी इण्टर कालेजों, महाविद्यालयों में गठन पंजीयन एवं नवीनीकरण अनिवार्य रुप से कराया जाना चाहिए। स्काउट गाइड इकाई के गठन से विद्यालयों में अनुशासन की स्थापना, सेवाभाव, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक समरसता उत्पन्न होती है। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया कि वे उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला परिषद द्वारा निर्धारित साल के आयोजनों को संकल्प शक्ति के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

 
बैठक में जिला स्काउट कमिश्नर डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि तहसील, नगर एवं जनपद स्तरीय रैलियां केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहना चाहिये, अपितु इन रैलियों के माध्यम से छात्र/छात्राओं में राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम के साथ श्रेष्ठ संस्कारों की शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के स्थापना हो सके। बैठक में उन्होंने कहा कि कई इण्टर कालेजों एवं नये स्थापित महाविद्यालयों में अभी स्काउट गाइड दलों का गठन
नहीं हो सका है। अत: समिति के पदाधिकारी इन महाविद्यालयों में जाकर दलों का गठन एवं पंजीकरण आवश्यक रूप से करें। दलों के विस्तार हेतु एक जिला स्तरीय समिति गठित की गई। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला समिति की अध्यक्षता कर रहे नेमवि प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में मानव सेवा को सच्चा धर्म बताया गया है। यही स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य भी है। जिला गाइड कमिश्नर डा. जनक किशोरी शर्मा ने कहा कि  जो बच्चे स्काउट गाइड संस्था से जुड़े रहे, उनमें अच्छे संस्कार, विनम्रता, सरलता, देशभक्ति के साथ ही उदारता की भावना विकसित होती रही। 
विज्ञापन

 
बैठक में जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सजन कुमार शर्मा सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य पूनम मलिक, डा. हरीकृष्ण लाल वर्मा, अजब सिंह, रामसजीवन प्रजापति, डा.अनिल सूर्यवंशी, डा. मुकेश पंथ, डीपी.वर्मा, सुमनलता सोनकर, स्नेहलता श्रीवास्तव, राजकुमार षर्मा, सुशीला बट्टा, मीना, जगदेव सिंह, शहीद खां मंसूरी, मुकेेश रजक, डा. मधुकांता समाधिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें