फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ढाई साल बाद शुरू हुई एक्स-रे मशीन, अब फिल्म न होने से नहीं हो पा रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- दस लाख में में सुधरी थी मशीन, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में ढाई साल बाद शुरू हुई डिजिटल एक्स-रे जांच बंद हो गई है। अब मशीन तो ठीक है, लेकिन फिल्म की कमी बाधा बन गई है। फिल्म न होने से डिजिटल एक्सरे जांच बंद हो गई है। वर्तमान में पुरानी मशीन से जांच हो रही है। इसमें माइनर फैक्चर नजर नहीं आता है। इससे लगभग 40 मरीज प्रतिदिन बाहर जांच कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ढाई साल पहले बिजली के फाॅल्ट के चलते पैथोलॉजी की अधिकांश मशीनें खराब हो गई थीं। इससे कई दिन तक जांच सुविधा ठप हो गई थी। इसके बाद बॉयोकैमिस्ट्री की जांच शुरु हो गई और सीटी स्कैन मशीन की भी मरम्मत के बाद जांच शुरू कर दी गई थी। लेकिन, डिजिटल एक्स-रे मशीन ठीक नहीं हो सकी थी। इसकी मरम्मत में पहले बजट की समस्या हो गई, बजट मिला तो समय पर खर्च न होने से वापस हो गया। तब से मामला लटका हुआ था। बीते माह 26 मार्च को मशीन के ठीक होने के बाद डिजिटल एक्स-रे जांच शुरू हो गई थी। इससे हड्डी के मरीजों को जांच की सुविधा हो गई है। लेकिन, अब फिल्म न होने से डिजिटल एक्स-रे जांच ठप हो गई है। पुरानी मशीन से जांच हो रही है, जिसमें कई माइनर फ्रैक्चर नजर तक नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को बाहर जांच के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डिजिटल एक्स-रे जांच के लिए फिल्म की डिमांड लगा दी गई है, जो जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। - डॉ. डीनाथ, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें