फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत केबल से कनेक्शन देने से हुई मौत, परिजनों का आरोप

विज्ञापन
bijli hightension - फोटो : bijli hightension
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम रायपुर में करंट लगने से हुई दो सगे भाइयों की मौत पर भतीजे ने विद्युत कर्मियों पर गलत केबल से कनेक्शन देने का आरोप लगाया गया है। उसने मामले की जांच कर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने व सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे छोटेलाल ने बताया कि बुधवार की रात्रि में ग्राम रायपुरा निवासी सुरेश उर्फ लाल सिंह (45) खेत से उड़द की बोरी लेकर आया। दरवाजे के पास पहुंचे, तो चप्पल बाहर उतार रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। मामले की जानकारी बच्चों ने परिजनों को दी। जिस पर बड़ा भाई अमर सिंह (50) बचाने के लिए दौड़ पड़ा। खींचने का प्रयास किया। लेकिन दोनों भाई करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें परिजन अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। लाल सिंह के पांच पुत्री व एक पुत्र है और अमर सिंह की तीन लड़की व दो लड़के हैं।
परिजनों ने विद्युत कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते माहों पूर्व गांव में बंच केबिल डाली गई थी। इसमें गांव को खंभा से कनेक्शन एक सफेद केबिल विभाग द्वारा लगाई गई है, लेकिन पीड़ित के घर पर निजी केबिल से ही कनेक्शन दे दिया है। यह केबिल कमजोर थी। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर अंदर केबिल से करंट लगने की जानकारी हुई है, लेकिन मामले की जांच विद्युत सुरक्षा से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
रमेश कुमार, एडीओ तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें