फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नाराहट में 120 सहरिया परिवारों को बांटी पूजा सामग्री और मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। दीपावली के पर्व पर नाराहट क्षेत्र के 120 सहरिया परिवारों की खुशियों में प्रशासन ने भी सहभागिता की। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार और उप जिलाधिकारी पाली घनश्याम भारतीय ने संयुक्त रूप से सहरिया बस्ती पहुंचकर परिवारों को दीपावली की पूजा सामग्री, मिठाई और पटाखों के पैकेट वितरित किए। त्योहार पर उपहार पाकर परिवारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। हर परिवार इस त्योहार को उल्लास और स्वच्छता के साथ मना सके, इसी उद्देश्य से सहरिया परिवारों को पूजा सामग्री, दीप, मिठाई और पटाखे उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशासन की इस पहल से वंचित समुदाय के परिवार भी दीपावली की खुशियों में शामिल हो सकेंगे। सामग्री मिलने पर सहरिया समुदाय के ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि दीपावली पर पहली बार उन्हें इस तरह की मदद मिली है। उपहार मिलने से खासकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बौद्ध प्रकाश, संतोष रजक सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें