ककरूवा में बकरियों का स्वास्थय परीक्षण करते चिकित्सक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गांव ककरुवा में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें वैज्ञानिक डॉ. मारूफ अहमद ने किसानों की समस्याएं सुनी और उनका निवारण किया। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में पशुओं में आंतरिक परजीवियों का प्रकोप बढ़ जाता है, इसके लिए पशुपालकों को कृमिनाशक दवाइयां दी गई।
गांव के 25- 30 पशुपालकों ने शिविर में भाग लिया। डॉ. अहमद ने बकरी पालकों का वैज्ञानिक विधि से बकरी पालन करने पर जोर दिया। जिससे किसान इस व्यवसाय से अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर बकरी पालकों की लगभग 200 बकरियों के लिए पेट के कीड़े की दवाइयां दी गईं। इस दौरान डॉ. अहमद ने ग्रामीणों को कोविड- 19 के बारे में भी जानकारी दी।