फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण नहीं किया तो गंभीर स्थितियों का करना पड़ेगा सामना

विज्ञापन
जल संरक्षण का लोगो - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व जल दिवस आज सोमवार को है। पानी के प्रति जागरूक होना वर्तमान की सबड़े बड़ी आवश्यकता है। वर्तमान परिवेश में जल का संरक्षण नहीं किया गया तो समाज को भयंकर स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। राजेश पटैरिया ने कहा कि जल की उपलब्धता दिनोंदिन कम होती जा रही है, और जो उपलब्ध है वह तेजी से दूषित हो रहा है। बहुत से उपयोगकर्ता पानी को व्यर्थ बहाते हैं। यदि ऐसा चलता रहा तो पानी की कमी के कारण एक दिन समाज में गंभीर स्थितियां बन जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने लिए पानी तो बचाना ही होगा, पेड़- पौधों और जीव- जंतुओं के लिए भी जल संरक्षण के लिए सोचना हमारा ही काम है। पौधरोपण के साथ- साथ जल संरक्षण के लिए भी सभी को मिलकर सार्थक प्रयास करते हुए कदम बढ़ाने होंगे, तभी जल संरक्षण हो सकेगा।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि जल है तो कल है। जल को बचाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करना होगा। बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताने के साथ ही जहां कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर जल बह रहा हो, उसे रोकने की कोशिश करें। बरसात के पानी का स्टाक करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाकर जल संरक्षण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें