फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गांवों में श्रमिकों को मिला रोजगार, वीबी जी रामजी में अब तक 3.34 लाख मानव दिवस हुए सृजित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वीबी-जी राम जी योजना के जुलाई में लागू होने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को रोजगार दिए गए। जुलाई से अब तक करीब 37400 जाॅबकार्ड धारकों को 334836 मानव दिवस तक कार्य दिए गए। इसमें श्रमिकों से पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने, नाला सफाई के साथ गांवों में विकास और जल संरक्षण से जुड़े कार्य कराए गए।
विज्ञापन

जनपद में 415 ग्राम पंचायतें है। हाल ही में मनरेगा के स्वरूप को बदलकर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) एक जुलाई से जिले में लागू की गई। मनरेगा के तहत जहां जॉब कार्ड धारकों को सौ दिन का रोजगार दिया जाता था, वीबी जी राम जी में जॉब कार्ड धारक श्रमिकों को 125 दिन तक रोजगार दिए जाने की गारंटी है। साथ में तय समय में भुगतान में देरी पर मुआवजा दिया जाना तय है। वहीं पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग और सोशल ऑडिट जैसे प्रावधान भी इसमें शामिल किए गए हैं। इस योजना के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायतों में 178 कार्य शुरू किए गए। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई से अब तक वीबी जी रामजी के तहत करीब 37000 जॉबकार्ड धारक परिवारों के श्रमिकों ने 334836 मानव दिवस सृजन किए। हाल ही में मजदूरी के करीब छह करोड़ रुपये श्रमिकों के खातों में उनकी मजदूरी के भेजे गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वीबी जी रामजी के तहत और अधिक मानव दिवस सृजन किए जाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
-
जिले में दो श्रेणी में शामिल किए गए काम
वीबी जी राम जी के तहत जिले में काम कराने के लिए दो श्रेणी बनाई गई हैं। इसमें पहली में पेयजल, पौधरोपण और दूसरी में ग्रामीण संरचना खेल मैदान, बंधी, हरा चारा सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इसके अलावा तालाबों, पोखरों और जलाशयों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण तथा जल स्रोतों के पुनर्जीवित करने के लिए भी कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ब्लॉकवार जॉब कार्ड धारकों की जिले में संख्या
ब्लॉक - कुल जॉब कार्ड - सक्रिय जॉब कार्ड
बार - 30549 - 17381
बिरधा - 31564 - 18910
जखौरा - 41240 - 25880
मड़ावरा - 30479 - 21000
महरौनी - 32227 - 19670
तालबेहट - 30647 - 16872

योग - 196706 - 119713
-
जुलाई माह में वीबी जी राम जी के तहत गांवों में 178 कार्य शुरू कराए थे। जुलाई से अब तक 3.34 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। इसमें करीब 37400 जॉबकार्ड धारक परिवार के श्रमिक शामिल रहे। इसमें श्रमिकों से पौधारोपण के लिए गड्ढे खुदाई के साथ-साथ अन्य कार्य कराए गए।
विज्ञापन

रमेश कुमार यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें