फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम रसोई में पाइपलाइन के काम के दौरान कंपनी के कर्मचारी की जेसीबी मशीन की पिकेट की चपेट में आने से जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला दमोह के थाना मगरौन के अंतर्गत ग्राम भिलानी निवासी सूरज विश्वकर्मा (32) पुत्र रामप्रसाद बीसीसीएल कंपनी में काम करता था। कंपनी द्वारा ललितपुर के थाना बालाबेहट के अंतर्गत ग्राम रसोई में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। बुधवार को दोपहर में जब जेसीबी मशीन से काम चल रहा था, तभी अचानक से जेसीबी मशीन की पिकेट की चपेट में आने से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जानकारी मिलने पर तत्काल बालाबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें