फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने के लिए करें कठिन परीश्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। जैसे-जैसे परीक्षा की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज होती जा रहीं हैं। बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक आएं, इसके लिए विद्यार्थी बहुत मेहनत से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. कुंवर सिंह सिंघानिया ने रसायन विज्ञान की परीक्षा की तैयारी को लेकर टिप्स देते हुए कहा कि नोट्स से अध्ययन से ठीक से समझ में आ जाता है, इसलिए प्रयास करें कि नोट्स को बार- बार दोहराने के बाद उनके शॉर्ट नोट्स बनाएं एवं रासायनिक अभिक्रियाओं को लिखकर याद करें। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा शुरू होने में दो दिन शेष रह गए हैं। छात्र-छात्राएं अपनी नियमित तैयारी कर रहे हैँ। पढ़ाई पूरी हाने के बाद छात्र विषयों को दोहराने का काम कर रहे हैं, जो विषय कठिन लग रहा है या समझ में नहीं आ रहा है, उसको शिक्षकों के माध्यम से समझ रहे हैं।
टाइम टेबल के अनुसार परीक्षार्थी अपनी तैयारियां कर रहे है। उनका फोकस महत्वपूर्ण सवालों के जरिए अधिक अंक लाने पर है। गणित और विज्ञान जैसे विषय जितने कठिन होते हैं, उतने ही सरल होते हैं। इन विषयों में बेहतर अंक पाने के लिए छात्र लगातार अपने संबंधित शिक्षकों से मिलकर अपनी दुविधाओं को दूर कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के पास आते ही छात्र केवल परीक्षा की तैयारी पर ही ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

रटने की जग प्रयोगों से रसायन विज्ञान को समझा जा सकता है। एनसीईआरटी रिएक्शन और न्यूमेरिकल पर विशेष ध्यान दें। आत्मविश्वास, दृढ़संकल्प, तीव्रइच्छा व कठिन परिश्रम से छात्र- छात्राएं सर्वश्रेष्ठ अंकों के साथ- साथ सर्वश्रेष्ठ इंसान भी बन सकता है। रसायन विज्ञान को प्रैक्टिकल के रूप में आसानी से समझा जा सकता है। इसलिए छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि रटने की जगह प्रयोगों पर फोकस होना आवश्यक है। रसायन विज्ञान में ज्यादा रटने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि रसायन विज्ञान की अभिक्रियाओं, आवृत सारणी, प्रारंभिक इकाई पर विशेष ध्यान देते हुए इनको अच्छे से लिख-लिख कर समझना चाहिए।
- डॉ. केएस सिंघानिया, प्रवक्ता रसायन विज्ञान
बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्नों पर विशेष ध्यान देते हुए पढ़ाई की जा रही है। पुराने प्रश्न पत्रों की सहायता से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की समय सारणी के हिसाब से रिवीजन कर रहे हैं। समय- समय पर शिक्षकों का पूरा सहयोग मिल जाता है। डाउट भी क्लीयर हो जाते हैं।
- अभिषेक
बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है और पढ़ाई नियमित कर रहे हैं, समय पर पढाई करने से पेपर के दिनों में अतिरिक्त बोझ नहीं रहता। सभी विषयों का रिवीजन चल रहा है। अध्यापकों द्वारा परीक्षा संबंधी दिए गए टिप्स के अनुसार ही पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे तैयारी करने में काफी मदद मिल रही है।
- बॉबी राजा
किसी भी विषय में कन्फ्यूजन होने पर संबंधित शिक्षकों का सहयोग ले लेते हैं, जिससे किसी भी प्रकार का प्रेशर न रहे। घर पर लगभग छह से सात घंटे पढ़ाई करते हैं। सभी विषय अच्छे से पढ़ लिए हैं। अब केवल पढ़े हुए सभी विषयों को दोहरा रहे हैं। सभी विषयों को समय दे रहे हैं।
- वंदना विश्वकर्मा
परीक्षा नजदीक आते ही पढ़ाई का प्रेशर ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए हम पहले से सभी विषयों को एक साथ पढ़ रहे थे, अब केवल रिवीजन कर रहे हैँ। सभी विषय कंपलीट हो गए हैं। अब परीक्षा के टाइम टेबल के हिसाब से विषयवार रिवीजन जारी है।
विज्ञापन

- अजय पटैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें