फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार से ग्रामीणों के काम पर संकट, विशेष अभियान की रफ्तार थमी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में जिले में सिर्फ 3527 मानव दिवस सृजित, जबकि 3.52 लाख का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन का असर अब ग्रामीण रोजगार योजनाओं पर दिखने लगा है। 23 नवंबर से शुरू हुए विशेष रोजगार सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों में जिले में महज 3527 मानव दिवस ही सृजित हो सके। इससे विशेष रोजगार सप्ताह के निर्धारित लक्ष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सामान्य दिनों में वीबी-जी रामजी योजना के तहत जिले में प्रतिदिन करीब 30 से 32 हजार श्रमिक काम करते थे, लेकिन रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार के चलते यह संख्या काफी घट गई है।
जिले में 415 ग्राम पंचायतें हैं। ग्रामीणों को मजदूरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वीबी-जी रामजी योजना संचालित है। इसके तहत जिले में 1.90 लाख जॉब कार्ड धारक हैं, जिनमें 1.21 लाख सक्रिय हैं। इन जॉब कार्ड धारकों से ग्राम विकास के कार्य कराए जाते हैं और इसके एवज में शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी दी जाती है। योजना के तहत खेती-किसानी के मौसम को ध्यान में रखते हुए साल में अलग-अलग अवधि में काम बंद रखने का प्रावधान है। इस बार रबी सीजन में एक से 20 नवंबर तक योजना के कार्य बंद रहे। इस दौरान मजदूरों ने खेती-किसानी के काम किए। इसके बाद 21 नवंबर से योजना के कार्य दोबारा शुरू हुए।
विज्ञापन

ग्रामीण परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 नवंबर से विशेष रोजगार सप्ताह शुरू किया गया। यह अभियान 30 नवंबर तक चलना है। इसके तहत जिले में 3,52,750 मानव दिवस सृजित कर 50,393 श्रमिकों को काम देने के लिए मस्टररोल जारी करने का लक्ष्य तय किया गया था। इसके लिए सभी ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना भी तैयार की गई थी।
इसी बीच विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसका असर योजना के तहत चल रहे विशेष रोजगार सप्ताह पर पड़ने लगा। रोजगार सेवकों के माध्यम से मजदूरों का पंजीकरण, जॉब कार्ड से जुड़े काम, रोजगार की मांग दर्ज करना, कार्य आवंटन, मस्टररोल जारी कराना और श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने जैसे कार्य किए जाते हैं। कार्य बहिष्कार के चलते इन गतिविधियों की रफ्तार प्रभावित हुई है।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 23 से 25 नवंबर तक जिले में महज 3527 मानव दिवस सृजित हो सके। ऐसे में विशेष रोजगार सप्ताह के लिए तय लक्ष्य हासिल करना चुनौती बनता दिख रहा है। रोजगार सेवकों की हड़ताल जारी रहने पर ग्रामीण रोजगार व्यवस्था पर इसका असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


तीन दिन में जिले में मानव दिवस सृजन
दिनांक - मानव दिवस सृजन
23 नवंबर - 203
24 नवंबर - 1526
25 नवंबर - 1798
योग - 3527

जिले में 1772 कार्य किए गए थे चयनित
- 887 कार्य जल संबंधित और जल सुरक्षा के कार्य
- 838 मूल ग्रामीण अवसंरचना के काम
- 17 काम आजीविका संबधित अवसंरचना के काम
- 30 आपदा संबंधित कार्य
-
विशेष रोजगार सप्ताह के लिए ब्लॉक बार मानव दिवस सृजित करने का तय लक्ष्य
ब्लॉक - ग्राम पंचायत - 23 से 30 नवंबर तक का लक्ष्य - लक्ष्य प्राप्त करने को जारी मस्टर रोल में श्रमिकों की संख्या
बार - 62 52700 - 7529
बिरधा - 83 - 70550 - 10079

जखौरा - 85 - 72250 - 10321
मड़ावरा - 65 - 55250 - 7893

महरौनी - 66 - 56100 - 8014
तालबेहट - 54 - 45900 - 6557

योग - 415 - 352750 - 50393


रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार से वीबी-जी रामजी योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के लिए चलाया जा रहा विशेष रोजगार सप्ताह प्रभावित हो रहा है। उम्मीद है कि हड़ताल जल्द समाप्त हो जाएगी। इसके बाद निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

— रमेश कुमार यादव, डीसी, वीबी-जी रामजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें