फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मिर्चवारा व कुमरौल से पकड़े गए लकड़ी से भरे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वन विभाग ने महरौनी क्षेत्र में लकड़ियों से लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया। टीम लकड़ी को जब्त कर जांच करा रही है। सत्यापन में जंगल की लकड़ी पाए जाने पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वन क्षेत्र के अंतर्गत लकड़ियों का खूब कटान हो रहा है। वन विभाग भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसके बाद भी कटान पर लगाम नहीं लग पा रही है। बीते कुछ दिन पहले भी अलग-अलग स्थानों से चार ट्रक पकड़े गए थे, जो अन्य जनपदों व अन्य राज्यों में पहुंचाया जा रहा था। अब सोमवार को वन विभाग की टीम ने फिर से ब्लॉक बिरधा के ग्राम कुमरौल के पास हाईवे कटान करके लकड़ियों से लदे ट्रक को पकड़ लिया और उसे जब्त कर कागजात मांगे। ट्रक चालक लकड़ियों के संबंधित में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। वहीं, वन विभाग की उड़न दस्ता टीम ने सोमवार को ही महरौनी क्षेत्र के ग्राम मिर्चवारा के पास से लकड़ियां लेकर जा रहे ट्रक को पकड़कर लकड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए सत्यापन कराया जा रहा है कि यह लकड़ी कहां से काटकर ले जाई जा रही है। डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि ट्रकों में पकड़ी गई लकड़ी छूट प्रजाति की बताई जा रही है, लेकिन यह लकड़ी वन क्षेत्र से काटी गई है या अन्य स्थान से इसका सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें