फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में रखें पूर्ण जानकारी: एडीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जनपद न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम पर शिविर का आयोजन बिरधा में किया गया।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि सन 2013 में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम को पारित किया गया था। जिन संस्थाओं में दस से अधिक लोग काम करते हैं, उन पर यह अधिनियम लागू होता है । सदर तहसीलदार नरेंद्र चंद्र ने कहा कि ये अधिनियम महिलाओं को कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के खतरे का मुकाबला करने के लिए है। पैनल अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत शिकायत लिखित रूप में की जानी चाहिए। यदि किसी कारणवश पीड़ित लिखित रूप में शिकायत नहीं कर पाती है तो समिति के सदस्य लिखित शिकायत देने में पीड़ित की मदद करें। इस दौरान बिरधा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, अरविंद पंथ, विकास कुशवाहा, राजेश कुमार, कुसुम, भावना, काशीबाई, पूजा, अवधेश कुमार, चंदा, कृष्णा, लक्ष्मी, बृजलाल, राहुल, बेबीराजा, बृजेश, सौरभ, धीरज, प्रेमदास, सुनील आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें