फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: स्मार्टफोन का सदुपयोग कर लक्ष्य हासिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। बानपुर स्थित कुंवर ठा. जयपाल सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। नायब तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री रघुवीर सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थी स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करें। जिला पंचायत सदस्य आशीष रावत ने स्वामी विवेकानंद के बारे में बताते हुए उनके सुझाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश द्विवेदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रेमचंद पांडेय ने की। इस मौके पर सतेंद्र रावत, प्रांजल प्रताप सिंह, प्रधान अवध विहारी पटेरिया, ललित नामदेव, सतेंद्र सिंह, अंश राजा, विशाल राजा, पीयूष नामदेव, नीलेंद्र चढ़ार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें