फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को नहीं मिल पाएगा निशुल्क यात्रा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शासन ने भले ही रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में 48 घंटे निशुल्क यात्रा की सुविधा हो, लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बसों के अभाव में महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां पर मात्र दो ही रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है, जो झांसी से ललितपुर रूट पर संचालित हो रही हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं व बहनें निशुल्क यात्रा की सुविधा से उपेक्षित हो गईं है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बनेे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर बहनों व माताओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में दो दिन (48 घंटे) मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। निशुल्क यात्रा की सुविधा 10 अगस्त की रात 12 से 12 अगस्त की रात 12 बजे परिवहन निगम की सभी बसों में मिलेगी। लेकिन जिले में रोडवेज बसों की कमी से बहनों व माताओं को निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिल सकेगा। यहां पर बीते लगभग तीन वर्ष से ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा का संचालन ठप कर दिया है।
वर्ष 2015 में परिवहन निगम की 20 लोहिया बस चलाई गईं थीं, पर जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते एक के बाद एक बसों का संचालन बंद होता गया। वर्तमान में महज दो बसों का ही संचालन हो रहा है, जो झांसी ललितपुर रूट पर ही दौड़ रहीं हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा रक्षा बंधन पर रोडवेज बसों में दी गई निशुल्क यात्रा की सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र की माताएं व बहनें वंचित हो गईं हैं। महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ने सुविधा दी, लेकिन बसों का संचालन न होने से लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में रोडवेज बसों का संचालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में पहले ही बसों की कमी होने के बाद रोडवेज चलने से सुविधा मिली, लेकिन अब बंद होने से निशुल्क यात्रा की सुविधा कहां से मिल सकेगी।
- भागवती
शासन ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी। लेकिन जब बस ही नहीं है तो सुविधा कैसे मिल सकेगी।
जानकी अहिरवार
ललितपुर में जो रोडवेज बसें चल रहीं हैं, वही बसें चलेंगे। इसके अलावा कोई अतिरिक्त बस का संचालन नहीं किया जाएगा।
- संदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें