फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत कस्बा बार में स्थित तालाब में शराब के नशे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा बार तला के पास निवासी धर्मेंद्र चौधरी पुत्र फुलू शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे तालाब के घाट पर बैठकर नमकीन खाते हुए शराब पी रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सूरज उसे खाना खाने को बुलाने के लिए पहुुंची, लेकिन उसने नहाकर आने की बात कहकर पत्नी को लौटा दिया। इसके बाद वह अचानक से गायब हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ही शाम को चार बजे उसका पिता भी उसे बुलाने के लिए तालाब पर गया तो वह वहां नहीं मिला और देर शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुुुुरू कर दी। शनिवार को सुबह धर्मेंद्र का मंझला भाई सुनील तालाब पर देखने गया तो धमेंद्र का शव तालाब में उतराता मिला। जानकारी मिलने पर थाना बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे हैं और वह चार भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें