फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान हटवाने के लिए महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के गांव निबाई में एक धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान को शिफ्ट न करने से गुस्साएं महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पूजा करने के लिए जाने के दौरान शराबी उन्हें गालियां देते हैं कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय को ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। उन्होंने दुकान को जल्द शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में धार्मिक स्थल के निकट देशी शराब की दुकान खुलते समय ग्रामीणों ने विरोध किया था लेकिन उनकी किसी ने एक नहीं सुनी। आरोप है कि देवी मां का पूजन करने जाते समय दुकान के आसपास घूमने वाले शराबी महिलाओं को गालियां देकर छींटाकशी करते हैं। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नवरात्र के पहले दिन शनिवार को सुबह करीब 11 बजे गांव की करीब 200 महिलाएं लामबंद होकर सड़क पर आ गई और दुकान शिफ्ट कराने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
सूचना पर थाना प्रभारी तिलक धारी सरोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं व पुरुषों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं मानी। करीब 12.30 बजे एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय व सीओ कमलेश नारायण पाडेय मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि नवरात्र पर धार्मिक स्थल की ओर जाने से महिलाएं घबरा रहीं है क्योंकि वहां जाने के लिए शराब की दुकान के सामने से गुजराना पड़ता है। दुकान के आसपास शराबी गालीगलौज करते हैं इसलिए दुकान का शिफ्ट होना बेहद जरूरी है। एसडीेएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें दुकान जल्द शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब एक बजे जाम खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें