फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटाने को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
कमिश्नर से अवैध कब्जे की शिकायत करतीं महिलाएं - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निरीक्षण के बाद जब मंडलायुक्त वापस जाने लगे तभी ग्राम बम्होरीसर से आईं महिलाओं ने ग्राम बनगुवाकलां निवासी एक दबंग युवक पर जमीन पर अवैध कब्जा कर दीवार गिराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर और सीओ देवेंद्र कुमार को समस्या का निदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि आरोपी युवक की जमीन उनकी जमीन के पास है, जिसका लाभ उठाते हुए वह उनकी जमीन पर भी कब्जा करना चाहता है। उसने उनकी बनी दीवार को गिरा दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की लेकिन पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। इसके बाद जब उन्होंने अपना काम शुरू कराया तो कोतवाली पुलिस ने उसे बंद करवा दिया। वहीं, एसडीएम मोहम्मद कमर ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मचारियों को भेजा गया, जिसमें शिकायतकर्ताओं की बात प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें