फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से हो रही छेड़छाड़

Sat, 21 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मुहल्ला नेहरू नगर में दबंग असामाजिक तत्व लड़कियों व महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को महिलाओं के साथ लोगों ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि टोरिया मंदिर व रेलवे क्वार्टरों के पास रहने वाले कुछ दबंग उनको परेशान कर रहे हैं। इनका इतना आतंक है कि कोई आवाज उठाने को तैयार नहीं है।

शाम होते ही असामाजिक तत्व महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि सुबह दबंग एक जुट होकर आए और महिलाओं को बेवजह गाली देने लगे। इसका विरोध किया गया तो उक्त लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायती पत्र पर सेवरानी, मीरा बाई, जमुना बाई, राजबाई, लाड़कुंवर, काशीबाई, कुसुम, रतिबाई, जशोदा बाई, दिनेश कुमार, दिनेश, आनंद कुमार, राहुल, रवि राज, नारायण, किरनलाल, धनीराम, जितेंद्र, धर्मेंद्र, भगत, मिथुन, डरू प्रसाद, रामचरन,
विज्ञापन

राजकुमार, मन्नूलाल, रूपेश कुमार, संदीप, मगनलाल, धर्मेंद्र कुमार, कमल कुमार आदि मुहल्लेवासियों के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें