ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला निवासी महिला व उसके बच्चों की गुमशुदगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना महरौनी के ग्राम वैरवारा, हाल आजादपुरा डैम रोड निवासी दशरथ पुत्र धनीराम रैकवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मोहल्ला आजादपुरा निवासी छोटू पुत्र रामप्रसाद कुशवाहा अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आए और उसके घर में घुसकर गाली- गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी संतोष व बच्चों का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने दशरथ की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।