फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आत्महत्या प्रकरण : 24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चकबंदी लेखपाल व कानूनगो के रिश्वत मांगने सहित विपक्षियों के परेशान किए जाने से आहत होकर महिला के आत्महत्या करने के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जबकि, मंगलवार को मृतका की छोटी पुत्री ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मऊमाफी की 55 वर्षीय फूलवती ने सोमवार रात को विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतका की छाेटी पुत्री प्रियंका ने चकबंदी लेखपाल व कानूनगो पर खेत से रास्ता देने के एवज में रुपया मांगने सहित विपक्षियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। एक शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को भी दिया था। लेकिन, घटना और शिकायती पत्र देने के चौबीस घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों को तहरीर के लिए बुलाया गया है।
वहीं, जमीन की पैमाइश करने के एवज में फूलवती से 1.20 लाख रुपये लेने और अब रास्ता देने के नाम पर 50 हजार की मांग करने के आरोप लगने के बाद चकबंदी लेखपाल मयंक स्वामी को निलंबित कर दिया गया था। बुधवार को जांच अधिकारी ने प्रारंभिक जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें