फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अमृतसर एक्सप्रेस से महिला का मोबाइल व पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कुरुक्षेत्र से हबीबगंज यात्रा कर रही एक महिला का अज्ञात चोरों ने मोबाइल व पर्स चोरी कर लिया। थाना जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी सुषमा सैनी ने थाना जीआरपी में तहरीर देकर बताया कि वही बीते माह 10 अगस्त को ट्रेन संख्या 11058 अमृतसर एक्सप्रेस के कोच-1 में बर्थ संख्या 56-68 पर अपनी जेठानी के साथ यात्रा कर रही थीं। वह दोनों कुरुक्षेत्र से रानी कमलापति तक जा रही थीं। यात्रा के दौरान वह अपनी बर्थ संख्या 65 पर सो रही थी कि तालबेहट रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंचने पर वह उठीं और काॅल करने के लिए अपने बड़े बैग में रखा पर्स उठाया, जिसके अंदर तीन हजार रुपये नकदी व 30 हजार कीमत का मोबाइल रखा था, देखा तो बैग में मोबाइल और रुपये नहीं थे। उसने सीट के आसपास तलाश किया, लेकिन मोबाइल व पर्स नहीं मिला। थाना जीआरपी ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें