तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम गूगर में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम पुराखु्र्द निवासी करिश्मा की शादी ग्राम गूगर निवासी आजाद के साथ हुई थी। कुछ समय से दोनों में किसी बात को लेकर तनाव था। शनिवार को करिश्मा ने अपने घर में फांसी का फंदालगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के दो छोटी पुत्रियां हैं। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण पता नहीं लग सका। इस संबंध में किसी ने अभी तहरीर नहीं दी है। संवाद