ललितपुर-जखौरा। थाना जखौरा अंतर्गत एक गांव में घर में ही नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थाना जखौरा के ग्राम राजपुर के मजरा विघा निवासी काजल (21) पत्नी शिवम शुक्रवार को दिन में घर में अकेली थी, तभी उसने घर में कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवारजन खेत पर गए थे। जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल घर पहुंचे, जहां महिला का शव लटकता मिला। जानकारी मिलने पर थाना जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।