थाना पाली इलाके का गांव भोंता जुआ को लेकर चर्चाओं में है। जगह-जगह ताश के पत्तों से दाव लगा जाते हैं। आलम यह है कि अब इसकी चपेट में युवा और बच्चे भी आ गए हैं।
महिलाओं ने पुलिस को तहरी देकर बताया कि गांव में ताश के पत्ते का जुआ जगह- जगह खुलेआम चल रहा है। गांव के युवा, बच्चे, बूढ़े इसमें अपने घर-परिवार पैसा बर्बाद कर रहे है। जुआरी पैसों को लेकर घर की महिलाओं के साथ मारपीट करते है। इसके चलते कई परिवार बर्बाद हो गए हैं। फसले पहले ही खेतों में बर्बाद हो गयी है। ऊपर से जुआरी सब कुछ बर्बाद कर रहे हैं। गांव में चोपड़ा का कुआ जुआ का प्रमुख केंद्र है। जहां गांव के जुआरी के साथ दूर-दराज से लोग यहां बड़ी संख्या में जुआ खेलने आते हैं ।जिससे पूरे गांव का माहौल दूषित हो रहा है। फड़ में शामिल होने के लिए बदमाश, असामाजिक तत्व भी खूब आते हैं।