फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वंदे भारत में सफर कर रही महिला का ललितपुर स्टेशन पर हुआ प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वंदे भारत ट्रेन में हजरत निजामुद्दीन से टीकमगढ़ की ओर यात्रा कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, उसे ललितपुर स्टेशन पर उतारा गया। जब तक एंबुलेंस आती उससे पहले उसकी पीड़ा बढ़ने लगी। महिला टीसी स्टॉफ व महिला सफाई कर्मियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर चद्दर लगाकर प्रसव कराया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
गाड़ी संख्या 22470 अप वंदे भारत में कोच संख्या सी की बर्थ संख्या दो पर जिला टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम सौतला निवासी 23 वर्षीय रोशनी पत्नी रवि रजक हजरत निजामुद्दीन से टीकमगढ़ के लिए सफर कर रही थी। झांसी स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद रोशनी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी को दी गई। ट्रेन जब 11.34 मिनट पर प्लेटफार्म एक पर आई, तो तक उसकी प्रसव पीड़ा तेज हो गई थी। महिला आरक्षी उर्मिला, चेकिंग स्टॉफ दीप शिखा ने महिला सफाई कर्मी की मदद से उसे ट्रेन से उतारा। लेकिन, तब तक उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसका प्रसव चद्दर लगाकर प्लेटफार्म नंबर एक पर कराया गया।
विज्ञापन

रोशनी ने लड़की को जन्म दिया। उसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने जांच के बाद जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया। स्टेशन मास्टर डीके चतुर्वेदी ने बताया कि तत्काल एंबुलेंस को बुला लिया गया था। लेकिन महिला को प्रसव पीड़ा इतनी थी, वह चल ही नहीं पा रही थी। जिसके चलते स्टेशन पर महिला स्टॉफ ने प्रसव कराया। महिला के साथ उसका पति भी सफर कर रहा था।
विज्ञापन


ललितपुर स्टेशन पर निर्मित स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ ओपीडी की सुविधा
रेलवे स्टेशन पर रेलवे का स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध है, लेकिन यहां ओपीडी की सुविधा है, जहां एक ही चिकित्सक तैनात है। भर्ती की कोई व्यवस्था इस स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें