फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला ने कार से जंगल ले जाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक महिला ने कार से जंगल ले जाकर युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना बार अंतर्गत एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि 19 मार्च की सुबह वह पति व एक अन्य युवक के साथ बाइक से बांसी बाजार आ रही थी। हाईवे पर उसका पति रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर बाइक से उतरकर चला गया। वह गांव के उक्त युवक के साथ एक ढाबे पर खाने पहुंची। यहां एक चार पहिया वाहन से उसी के गांव के दो युवक आए। आरोपी ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। उसके साथ एक आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान उसका साथी आया और विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

आरोपी उसे कार से तेरई फाटक व जमालपुर के बीच जंगल में ले गए। यहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे हाईवे पर छोड़कर भाग गए। वह घटना की शिकायत करने बांसी चौकी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब आरोपी उसे व उसके परिवार वालों पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें