फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगा कर दी जान

विज्ञापन
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा बुदावनी में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। मौके पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका का पति शहर से बाहर काम करता है। दोनों का दो माह का एक बच्चा भी है।
विज्ञापन

बुदावनी निवासी सुखवेन्द्र पुत्र उजागर सिंह बाहर मजदूूूरी का काम करता है। कोरोना काल के बाद वह अपने घर आया था। वह बाहर काम पर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच सोमवार को सुखवेन्द्र की पत्नी कम्मू (22) ने घर के कमरे में साड़ी से फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस गई। मृतका का दो माह का एक बच्चा भी है। परिवार के लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें