फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली के कस्बा बिरधा में रविवार की रात को एक महिला अपने घर के कमरे में फांसी के फं दे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारवाले फांसी लगाने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा विरधा निवासिनी सखी (40) पत्नी स्व. खुुशीलाल अहिरवार रविवार की रात को काम करके सोने चली गई। उसका बेटा राहुल भी बगल वाले कमरे में सो रहा था। राहुल की नींद रात में लगभग तीन बजे खुली तो खिड़की से उसने मां के कमरे में झांका। देखा कि उसकी मां छत के जाल पर रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह देख उसने अन्य परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के देवर रामस्वरूप ने बताया कि उसके भाई की आठ वर्ष पूर्व दिल्ली में एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतका के परिवार में अब उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। देवर ने बताया कि भाभी ने फांसी किन कारणों से लगाई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें