फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की साड़ी से महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत कस्बा बिरधा में एक महिला ने अपने घर में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। बिरधा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा बिरधा निवासी अर्चना (32) पत्नी सोन पाल कुुशवाहा मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे जागकर अपने दैनिक घरेलू कार्यों में जुट गयी। गाय की सेवा की और इसके बाद कमरे में जाकर छत के कुंदे पर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम क लिए भेज दिया। मृतका के देवर अमर कुशवाहा ने बताया कि भाभी का घर में सबसे अच्छा व्यवहार था और घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। मृतका की दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें