फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम झरकौन में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम झरकौन निवासी वंदना (22) पत्नी धर्मेंद्र दोपहर में घर में अकेली थी, उसके अन्य ससुरालीजन ईंटों का भट्टा लगने के कारण खेत पर गए थे। उसकी भांजी मोहल्ले में खेल रही थी। इसी दौरान महिला ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और घर के दालान में छत के कुंदे पर रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी भांजी घर पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। उसने कई आवाजें लगाईं, लेकिन अंदर से जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने घर की दीवार पर चढ़कर देखा कि वंदना का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह जानकारी उसने मोहल्ले वालों को दी, जिससे सभी एकत्रित हो गए और परिजनों को बुलाया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल महिला के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका की छह माह की बच्ची है और उसका मायका कुंडेश्वर के पास ग्राम जुरावन में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें