फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम उदयपुरा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बानुपर अंतर्गत ग्राम उदयपुरा निवासी ब्रजेश राजा (26) पत्नी जितेंद्र सिंह सोमवार को अपने घर पर महिलाओं के साथ थी। परिवार के पुरुष खेत पर काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान सुबह लगभग दस बजे दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चली गई। 11 बजे बच्चे खेलते हुए कमरे के पास पहुंचे, जहां पर खिड़की से लटकता शव दिखाई दिया। नीचे आकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने खेत से आकर लोगों को सूचना दी, उन्होंने शव को नीचे उतारा और अस्पताल के लिए लाए। इसकी सूचना मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह जानकारी मृतका के जेठ मेहरबान सिंह ने दी है। वहीं, मायके पक्ष के मध्यप्रदेश जिला सागर के थाना मालथौन अंतर्गत ग्राम डबडेरा निवासी मृतका के भाई मोरपाल सिंह ने बताया कि बहन की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसने अपनी सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन, अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव को लटका दिया।
विज्ञापन

ग्राम उदयपुरा में महिला की मौत के मामले में मृतका के मायके पक्ष की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- राजकुमार यादव, थानाध्यक्ष बानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें