ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला रावतयाना में बृहस्पतिवार की शाम को एक महिला ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मोहल्ला रावतयाना मवेशी बाजार निवासी सोनम (28 वर्ष) पत्नी सलमान बृहस्पतिवार की शाम को घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसने किसी बात से क्षुब्ध होकर अचानक छत पर जाकर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब परिजन छत पर गए तो उन्होंने उसे फांसी के फंदे पर लटकता देख तथा तत्काल उसे रस्सी काटकर उतारा और उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।