फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। मोहल्ला अंजनी नगर में निवास करने वाली एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे परिवार में शोक छा गया। मृतका बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर का खर्च चलाने में सहयोग करती थी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

अंजनी नगर में स्व. पप्पू साहू की पत्नी अपने बच्चों के साथ निवास करती है। पप्पू साहू की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उसका बड़ा पुत्र नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास एक दुकान तथा मृतका दीप्ति साहू छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर की गुजर बसर करती थी। बुधवार की शाम को मां और छोटे भाई घर पर नहीं थे। केवल मृतका थी। तभी उसने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि मृतका ने बुधवार को समीप रहने वाले एक युवक से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने की फीस के पैसे मांगे थे। युवक और उसकी पत्नी ने उसे पैसे न देकर बेइज्जत कर दिया था। प्रथम दृष्टया इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें