फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। घर से बिना बताए निकली महिला का शव दूसरे दिन सुबह खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पति व मायके पक्ष ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत गांव दैलवारा निवासी देवकुंवर (30) पत्नी रामबाबू की लाश शुक्रवार सुबह खेत में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकती हुई मिलीं। घटना के बारे में मृतका के पति ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह मजदूरी के लिए मुख्यालय आया था। जबकि घर पर पत्नी व पुत्री रचना थी। दोपहर करीब एक बजे रचना का उसके पास फोन आया और बताया कि मां (देवकुंवर) घर पर नहीं है। इस पर वह घर पर पहुंच गया। यहां उसने देवकुंवर की रात तक खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह वह लोग पुन: देवकुंवर की खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंच गए। यहां पर देवकुंवर का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी 15-16 वर्ष पहले हुई थी और उसका मायका मध्य प्रदेश मालथौन के ग्राम इटवा था। सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष भी मौके पर आ गए थे। मृतका के पिता कांशीराम व पति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें