फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बच्चा व जेठ घायल

Wed, 13 Sep 2023 11:45 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मायके से जेठ संग ससुराल लौटते समय थाना नाराहट के ग्राम उमरिया के पास हाईवे पर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही टैक्सी को बचाने के प्रयास में एक बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका का बेटा और जेठ घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम ललतापुर निवासी रामकुमारी (22) पत्नी धर्मेंद्र कुछ दिन पूर्व अपने मायके ग्राम पाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पटउआ आई थी। मंगलवार की देर शाम जेठ राम मिलन अपनी बहू रामकुमारी को लेने के लिए पटउआ बाइक से गए थे। बुधवार की सुबह करीब दस बजे राममिलन बाइक पर रामकुमारी को बैठाकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन

अभी वह नेशनल हाईवे 44 पर स्थित ग्राम उमरिया के पास पहुंचे थे। तभी विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार टैक्सी आ रही थी। टैक्सी से बचने के चक्कर में बाइक से सड़क किनारे चल रहे राममिलन बीच सड़क पर आ गए, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राममिलन व रामकुमारी का बच्चा (डेढ़ साल) छिटककर दूर जा गिरे और घायल हो गए। जबकि रामकुमारी ट्रक के पहिये के नीचे आ गई और गंभीर रूप घायल हो गई। 108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामकुमारी को मृत घोेषित कर दिया। जबकि घायल राममिलन व मृतका के बेटे को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष नाराहट दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें