फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अज्ञात बाइक की टक्कर से मंदिर से लौट रही बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत अमझरा मंदिर से लौटते समय रविवार की शाम को हाईवे-44 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय रचना निवासी ग्राम काली पहाड़ी बामौर मध्य प्रदेश की मौत हो गई। जबकि उसका दो वर्षीय पुत्र आरव और 14 वर्षीय भाई अखिलेश व 18 वर्षीय चचेरा भाई सत्यम घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अखिलेश व सत्यम को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के मामा मनीराम ने बताया कि रचना करीब चार-पांच माह से अपने मायके थाना नाराहट के ग्राम कलरव में रह रही थी। रविवार की दोपहर को रचना अपने भाई अखिलेश और चचेरे भाई सत्यम के साथ बाइक से अमझराघाटी मंदिर गई थी। रचना अपने साथ अपने दो वर्षीय पुत्र आरव को भी लिए थी। शाम को वह लोग वापस घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक हाईवे-44 पर ग्राम सरखड़ी तिराहा के समीप पहुंची थी कि एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रचना के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। आरव को भर्ती कर लिया गया और अखिलेश व सत्यम की हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से आए मेमो की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें