ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास देवगढ़ रोड पर एक महिला की अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर (खंडा) मारने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम जीरौन निवासी इमरतबाई (40) पत्नी बच्चूलाल शनिवार की देर रात को गांव जाने को साधन नहीं मिलने के कारण रेलवे स्टेशन तिराहा के पास देवगढ़ रोड पर एक दुकान के टीन शेड के नीचे सो गए। पास में ही दूसरी दुकान के पास कुछ अन्य लोग भी लेटे थे। रात्रि में करीब तीन बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और महिला के सिर पर पत्थर का खंडा मारकर भाग गया। पास में सो रहे उसके पुत्र सचिन आवाज सुनकर जाग गया और उस व्यक्ति को भागते हुए देखा, लेकिन मां को खून निकलता देख उसने उसे उठाया और किसी प्रकार जिला अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतका के पुत्र से जानकारी ली और मौके का निरीक्षण किया। वहीं, मृतका के पुत्र सचिन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती था और बीते रोज ही उसकी जिला अस्पताल से छुट्टी हुई थी और रात में जब वह अपनी मां को लेकर गांव जा रहा था, लेकिन रात को कोई साधन नहीं मिलने के चलते देवगढ़ रोड पर एक दुकान के टीन शेड के किनारे रुक गए और सोने लगे। तभी रात में करीब दस बजे एक व्यक्ति आया। पास में एक महिला व अन्य लोग भी सो रहे थे तो उसकी मां ने समझा कि वह व्यक्ति चोरी करने आया है तो उसकी मां ने उस व्यक्ति से वहां से हटने के लिए कहा, तो वह नहीं माना तोऱ् उसकी मां ने उसे एक चांटा मार दिया, जिसके बाद वह वहां से चला गया। आरोप है कि करीब तीन बजे वहां फिर आया और उसने उसकी मां को एक खंडा (पत्थर) सिर में फेक कर मार दिय्रा।
----------
रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला है, आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैप्टन एमएम बेग, पुलिस अधीक्षक।