फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सांप के डसने से महिला की गई जान

Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम भुजऊपुरा निवासी छाया (27) पत्नी कुंवरराज बुनकर शुक्रवार की देर शाम को परिवार की अन्य महिलाओं के साथ गांव में शौच के लिए गई थी, तभी उसे सांप ने डस लिया। जिससे वह चीखने चिल्लाने लगी। यह देख परिजन उसे उपचार के लिए बार अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना बार क्षेत्र के ग्राम भुजऊपुरा निवासी छाया बुनकर शनिवार की देर शाम को करीब साढ़े छह बजे खेतों में परिवार की अन्य महिलाओं के साथ शौच को गई थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। यह देख साथी महिलाओं ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह बेसुध हो गई थी। जिस पर परिजन उसे बार सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के देवर कमल बुनकर ने बताया कि उसकी भाभी की सांप के डसने से मौत होने की संभावना है। मृतका का एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें