ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1362 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक महिला कोरोना संक्रमित मिलीं। जांच रिपोर्ट में ग्राम रजवारा निवासी एक 50 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 3419 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3346 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 26 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1544 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. देशराज सिंह ने कहा कि 1362 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। ब्यूरो