बार प्रीमियर लींग में खिलाड़ी को मैन ऑफ दा मैच पर प्रशस्ति पत्र देते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
पुलवारा/बार। कस्बा बार में भाजपा मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खाटूश्याम माही होंडा ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सोमवार को सेमरा रिटंर्स और नंबर वन यारी के मध्य मैच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट मैच में वंदे मातरम् क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 94वें रनों का लक्ष्य रखा। संजू ने 31 रन, विनोद साहू ने 18 रन व आशु सेन 17 रनों का योगदान दिया। खाटू श्याम माही होंडा ने 11 ओवर में लक्ष्य पाकर मैच जीत लिया। टीम में शीलू गोस्वामी ने 37 रन व आकिब रजा ने 52 रन का योगदान किया। मैच में मैन ऑफ द मैच व सुपर कैंच का पुरस्कार आकिब रजा को दिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, गुड्डे राजा, रणवीर राजा, केपी राजा, हन्नू कुशवाहा, वीर सिंह राजपूत, अनिल लोधी, हेमेंद्र राजा, सत्येंद्र राजा, झुन्नू सेठ, राहुल जैन, शेवेंद्र राजा, राहुल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह चौहान, गौरव दुबे, राहुल यदुवंशी, रामलखन यादव, कमलेश पुरोहित, रानू राजा, राममनोहर मोदी, बृजनंदन प्रजापति मौजूद रहे।