फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जन्मे तीन बच्चे, सभी स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने बीती रात तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बालिकाएं व एक बालक है। खुशी की बात है कि तीनों नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सभी को अस्पताल के वार्ड में ही भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश जिला अशोक नगर के थाना चंदेरी अंतर्गत ग्राम सिंहपुर निवासी शशि (30) पत्नी मुकेश शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई थीं। भर्ती होने के बाद महिला ने प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से जच्चा-बच्चा को वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां पर देखभाल की जा रही है।
प्रसूता के पति मुकेश ने बताया कि शशि का चौथी बार प्रसव हुआ। पहले व दूसरे प्रसव में दो पुत्रियों को जन्म दिया था। तीसरे प्रसव के दौरान एक पुत्र को जन्म दिया था। अब शुक्रवार को हुए चौथे प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया है। अब उसके चार पुत्रियां व दो पुत्र हो गए हैं। मुकेश ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी महिला शशि ने प्रसव के दौरान तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
- डॉ. मीनाक्षी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें