फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली गिरने से महिला किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा अड़वाहा में रविवार को बिजली गिरने से एक महिला किसान की पार्वती (45) मौत हो गई। खेत में काम के दौरान बारिश शुरू होने पर महिला पेड़ के नीचे बंधी भैंस को खोलने गई थी। इसी दौरान बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।महिला के भतीजे अरविंद ने बताया कि वह अपने परिवार की खेती-किसानी का कार्य खुद संभालती थीं। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह खेत पर फसल की बुआई करवा रही थीं। तभी बारिश शुरू हो गई। इस पर वह चिरौल के पेड़ के नीचे बंधी भैंस को खोलने पहुंचीं। इसी दौरान तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से पार्वती गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें