मड़ावरा/ललितपुर। कमरे में झाडू-पोंछा लगाते समय टेबल फैन पकड़ने पर महिला करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गिदवाहा निवासी जयकुंवर (27) पत्नी सरत सिंह मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपने घर में झाडू-पोंछा कर रही थी। इसी दौरान कमरे में रखा टेबल फैन को दूसरी जगह रखने के लिए उठाया। वह पंखा में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर आए। करंट लगने से गंभीर हुई जयकुंवर को परिजन मड़ावरा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का एक पुत्र व दो पुत्री हैं।