फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। दंपती तेरहवीं से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुए।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम मैनवारा निवासी हल्की कुंवर (55) बुधवार को पति महेंद्र सिंह के साथ ग्राम बूचा में अपनी बहन की तेरहवीं में शामिल होने बाइक से गई थीं। देर शाम वहां से दोनों लौट रहे थे। झांसी-सागर नेशनल हाईवे पर ग्राम रोंडा के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हल्की कुंवर की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतका के पांच पुत्री व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें