ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस के पास कार की टक्कर से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महरौनी के ग्राम सिंगेपुर निवासी रामकुंवर पत्नी पूरन सोमवार को शाम को अपने पुत्र अरविंद के साथ बाइक से ललितपुर में एक निमंत्रण में शामिल होने के बाद वापस गांव जा रही थीं। अभी उनकी बाइक ग्राम खितवांस व छिल्ला के बीच एक पुलिया के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला रामकुंवर गंभीर रुप से घायल हो गईं, जबकि पुत्र अरविंद को चोटें आईं। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां महिला रामकुंवर को चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।