फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चैकडेम में डूबकर महिला की मौत

Sat, 15 Apr 2023 12:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पटौराखुर्द निवासी गेंदा (23) पुत्री बालचंद सहरिया करीब चार साल से मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर में वह खेत पर काम करते समय पास में ही चैकडेम में फिसलकर गिर गई। जिससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों को उसका शव चैकडेम में मिला। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पटौराखुर्द निवासी गेंदा की शादी करीब पांच वर्ष पहले मध्य प्रदेश के जिला सागर क्षेत्र के मांदरी में हुई थी, लेकिन ससुरालीजन के परेशान करने से वह शादी के दो साल बाद ही मायके आ गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे जब वह खेत पर काम कर रही थी। तभी खेत के पास बने चैकडेम में फिसलकर गिर गई और पानी में डूब गई। कुछ देर तक जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की, तो उसका शव चैकडेम में मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें