फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पुत्र के साथ बाजार जाते समय 50 वर्षीय महिला बब्बू राजे निवासी ग्राम सूरीकलां थाना बानपुर रास्ते में चलती बाइक से गिर गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गईं और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बब्बू राजे अपने पुत्र के साथ बाइक से कस्बा बानपुर बाजार खरीदारी करने जा रही थी। अभी बाइक बानपुर मार्ग पर पहुंची थी कि पीछे बैठीं बब्बू राजे असंतुलित होकर गिर गईं। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने यह भी बताया कि 12 मई को बब्बू राजे के भतीजे की शादी हुई थी। बब्बू राजे की मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि बानपुर क्षेत्र में हुई घटना में घायल को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें