फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चेक डेम में डूबने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक डैम में डूबने से महिला की मौत
विज्ञापन

खेत पर मूंगफली की खुदाई करने गई थी महिला
मामला नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम मकरीपुर का

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुन खिरिया, ललितपुर। नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम मकरीपुर में एक महिला की चेक डैम में डूबने से मौत हो गई। महिला मंगलवार सुबह अपने खेत पर मूंगफली की खुदाई करने गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। बाद में उसका शव खेत के पास बने चेक डैम में उतराता मिला।
विज्ञापन


ग्राम मकरीपुर निवासी परमानंद कुशवाहा की पत्नी पूजा (30) मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे खेत पर मूंगफली की फसल की खुदाई के लिए गई थी। उसका पति परमानंद भी सुबह 10 बजे मजदूरी करने गया था। शाम को काम से लौटने के बाद जब परमानंद ने अपने छह वर्षीय बेटे कृष से पूजा के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि मां अभी तक खेत से वापस नहीं आई है। यह सुनकर परमानंद तुरंत खेत की ओर गया, लेकिन पूजा वहां नहीं मिली। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों से पूछताछ के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद खेत के पास बने चेक डैम में पूजा का शव उतराता मिला। घटना की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों के साथ ही नाराहट पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें