ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम हीरापुरा हनुपुरा निवासी एक नवविवाहिता की उसके मायके मध्य प्रदेश के चंदेरी थाना के ग्राम खैरा में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ललितपुर लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बार के ग्राम हीरापुरा निवासी भानवती (19) पत्नी नंदकिशोर का विवाह 11 माह पहले ही हुआ था। उसका मायका मध्य प्रदेश के थाना चंदेरी के ग्राम खेरा में है। करीब 15 दिन पूर्व भानवती अपने मायके गई थी। शुक्रवार की अलसुबह करीब तीन बजे उसकी हालत बिगड़ गई। मायके वाले उसे जिला अस्पताल ललितपुर ले आए और उसके ससुरालियों को भी फोन कर बताया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो